बिन्दकी/फतेहपुर । आगामी पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव मे नगर में होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने चार स्थानों पर बैरियर लगा दिए हैं । बैरियर लगाने के बाद कोई भी भारी वाहन बिन्दकी कस्बा के अंदर नहीं घुस सकेंगे। जय गुरुदेव मंदिर के पास कुंवरपुर रोड बाईपास में महरहा रोड बाईपास चौराहा में तथा मां ज्वाला देवी मंदिर के तिराहे के पास बैरियर लगाया गया है ।
कस्बे के जय गुरुदेव मंदिर के निकट बाइपास तिराहे में सोमवार को दिन में करीब 2:00 बजे कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक वृंदावन राय की मौजूदगी में बैरियर लगाया गया । ताकि पांच दिनों तक दशहरा महोत्सव के दौरान भारी वाहनों का कस्बे के अंदर प्रवेश न होने पाए ।
इस मौके पर सब इंस्पेक्टर नीरज मौर्य, मुख्य आरक्षी सुमेश सिंह यादव तथा चालक अमित सिंह आदि मौजूद रहे । इस मामले में पुलिस ने बताया कि पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव 30 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक चलेगा । 2 अक्टूबर को श्री रामलीला मैदान बिंदकी में विशाल मेला लगेगा तथा श्री राम तथा अहंकारी रावण के बीच युद्ध होगा । जिसके चलते भारी भीड़ रहेगी । इसी बात को ध्यान रखते हुए 5 दिनों तक भारी वाहनों का प्रवेश बिंदकी के अंदर निषेध रहेगा ।
बताया गया कि जय गुरुदेव मंदिर के निकट के अलावा कुंवरपुर रोड बायपास चौराहा, महरह रोड बायपास चौराहा तथा मां ज्वाला देवी मंदिर के पास भी बैरियर लगाए गए हैं ।
