फतेहपुर । महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वाव लम्बन के लिए “मिशन शक्ति-5.0” विशेष अभियान के अन्तर्गत माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को कार्यालयों में कार्य कराने हेतु प्रार्थना-पत्र देने,बैंक एवं डाक घर से पैसा जमा करने व निकालने हेतु फार्म भरना आदि सिखाने हेतु बालिकाओं को बैंक, डाकघर, ब्लाक, तहसील एवं जनपद स्तरीय कार्यालयों का भ्रमण कराया गया एवं छात्राओं की एक कार्यशाला आयोजित की गयी । जिसमें आंतरिक शिकायती समिति व आपातकालीन सहायता हेतु हेल्प लाइन नम्बरों के सम्बंध में जानकारी दी गयी तथा समस्त विद्यालयों में बालिकाओं की सुरक्षा विषयक विधिक प्राविधानों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
