फतेहपुर । मलवां ब्लाक के गाँव महमूदपुर के मजरे मकसूदनखेड़ा निवासी संकठा प्रसाद को उत्तर प्रदेश सचिवालय में अनुसचिव से उप सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है । जिस से गाँव के लोगों ने जनपद का नाम रोशन करने वाले संगठन प्रसाद को बधाई प्रेषित की है ।
संकठा प्रसाद अनु सचिव के पद में सचिवालय प्रशासन विभाग पर तैनात थे जिनको उत्तर प्रदेश शासन के सचिवालय प्रशासन द्वारा उप सचिव के पद पर प्रमोशन किया गया है । उनके प्रमोशन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है । संकठा प्रसाद ने रेवाड़ी में स्वर्गीय हरवंश सिंह इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त कर सन 1992 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी । संकठा प्रसाद की पत्नी श्रीमती मंजू पासवान गुनीर जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी है संकठा प्रसाद के प्रमोशन पर समाजसेवी अजीत कुमार सैनी,डॉ० अरुण द्विवेदी,राकेश कुछवाहा,प्रधान रवि मिश्रा,छोटे यादव ,प्रशांत पांडेय,चन्द्र कुमार पांडेय आदि ने खुशी जाहिर किया है ।
