बकेवर/फतेहपुर । मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत शासन प्रशासन के निर्देशानुसार थाना बकेवर में महिला सशक्तिकरण, स्वावलं बन एवं सुरक्षा के दृष्टिगत छात्रा निकिता पटेल को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया ।
एक दिन की थानाध्यक्ष निकिता पटेल ने थाना के सभी अभिलेखों का अवलोकन किया साथ ही थाना में आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण किया । सुश्री पटेल ने थाना में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया । इस मौके पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र का एक दिन के लिए वैशाली शुक्ला को प्रभारी बनाया गया । प्रभारी वैशाली शुक्ला ने मिशन शक्ति केंद्र में महिलाओं व बालिकाओं सम्बंधी समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण हेतु सम्बधितों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए ।
मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी वैशाली शुक्ला ने महिला शक्ति केंद्र के पुलिस कर्मियों के साथ जाकर रसूलपुर गाँव में चौपाल लगाई और महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया । एक दिन की प्रभारी ने विभिन्न महिला हेल्प लाइन के नम्बरो की जानकारी विस्तार से दिया जिससे उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके ।
इस मौके पर थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय, महिला शक्ति केंद्र के प्रभारी विष्णु दयाल पाण्डेय सहित सभी पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे ।
