फतेहपुर । थाना धाता में गठित मिशन शक्ति केंद्र व एण्टी रोमियो टीम ने थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह की मौजदगी में दुर्गा पाण्डालों में मौजूद बडी संख्या में महिलाओं व बालिकाओं को शासन एवं पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना,आयुष्मानयोजना,सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना,महिला शक्ति केन्द्र योजना,कन्या सुमंगला योजना आदि तथा सहायतार्थ उपलब्ध कराये गये । विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090,पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल /पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो,सी०एम० हेल्प लाइन 1076,स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102,एम्बुलेंस सेवा-108,महिला हेल्प लाईन-181 ,साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930,टोल फ्री नम्बर,सीनियर सिटीजन 14567,बैंकिंग काॅरेस्पोंडेंस व सखी आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया । थाना धाता में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई ।
