अमौली/फतेहपुर । थाना जाफरगंज क्षेत्र के कटेलिया गाँव में साप के काटने से दस साल की एक बालिका की मौत हो गई ।
मिली जानकारी के अनुसार गाँव कटेलिया में बालिका कुमारी साक्षी 10 वर्ष को उस समय सांप ने काट लिया । जब वह एक झोले में रखा सामान निकालने के लिए हांथ डाला । जैसे ही परिजनों को सांप काटने की जानकारी मिली तुरंत उसे अस्पताल ले गए । जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । साक्षी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक का माहौल हो गया ।
