कानपुर । सरसौल कस्बे में स्थित शिवनाथ शिवदास मौर्य इंटर कॉलेज में महाराजपुर पुलिस ने मंगलवार को ‘मिशन शक्ति’ के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने स्कूली छात्राओं को साइबर अपराध और महिला अधिकारों के बारे में महत्वपूर्ण बाते बताई ।
वही उप निरीक्षक दीक्षा भारती ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि ‘नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन’ अभियान के तहत महाराजपुर थाना क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है ।
वही उप निरीक्षक दीक्षा भारती ने छात्राओं से कहा कि यदि रास्ते में आते-जाते कोई अनजान व्यक्ति उन्हें परेशान करता है तो वे तत्काल विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं । इनमें पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 या स्थानीय चौकी व थाने में शिकायत करे ।
उन्होंने बताया कि थानों में महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों के लिए महिला हेल्प डेस्क भी उपलब्ध है । कार्यक्रम में छात्राओं को एंबुलेंस सेवा 108 ,साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 ,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, वूमन हेल्पलाइन 181 और अग्नि शमन सेवा 101 जैसे आपातकालीन नंबरों के बारे में भी बताया गया ।
इस जागरूकता कार्यक्रम में निरीक्षक संजय पांडे, उपनिरीक्षक अनुज मान,उप निरीक्षक विनय कुमार, प्रधानाचार्य संजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
