बिन्दकी/फतेहपुर । तहसील के खजुहा में पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज स्कूल में तहसील स्तर की एथेलेटिक्स की प्रतियोगिता का 29वां आयोजन 30 सितंबर दो दिवसीय थी । जिसमें द्वितीय और अंतिम दिन खजुहा ब्लाक ने चैंपियनशिप अपने नाम की जिसमें सरला देवी से प्रतिज्ञा जिन्होंने 800/1500/3000 मीटर में प्रथम स्थान सितारा ने 80 मीटर हर्डल ऊंची कूद तथा डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान पुरुषोत्तम स्कूल से अंजू देवी ने 400/1500/3000 मीटर में प्रथम स्थान कुनाल ने 800/1500/3000 में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप अपने नाम किया ।
इस मौके में गौरव प्रताप सिंह ,शैलेन्द्र कुमार तिवारी ,सुरेश यादव, प्रधानाचार्य राजेश कुमार सरोज प्रवक्ता भौतिकी नीरज दुबे एवं अन्य कई अध्यापक मौजूद रहे ।
