फतेहपुर । अंतराष्ट्रीय शिक्षाविद एवं गणित एवं भाषा के जाने-माने शिक्षक एवं साहित्यकार डॉ० सुनील कुमार तिवारी कों विश्व शिक्षक दिवस पर पूर्व कुलपति प्रोफेसर एच एन मिश्रा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा ।
द इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ एजुकेशन की अध्यक्षा सुष्मिता मिश्रा (एड) ने बताया कि प्रतिवर्ष द इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ़ एजुकेशन विश्व शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र मे अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर नवाचार, गुणात्मक सुधार, शोध एवं नवीन विधियों की खोज उत्कृष्ट शिक्षकों को पूर्व कुलपति प्रोफेसर एच एन मिश्रा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करती है ।
आगामी 5 अक्टूबर 2025 को प्रो0 एच0 एन0 मिश्रा कालेज ऑफ़ एजुकेशन कानपुर मे शिक्षाविद डॉ सुनील कुमार तिवारी को सम्मानित किया जायेगा । क्योंकि डॉ० सुनील कुमार तिवारी ने उत्तर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों मे पढ़ाई जाने वाली कक्षा 1 व 2 की हिंदी मे सारंगी और गणित मे आनंदमय पुस्तकों का लेखन किया है और एन सीईआर टी पुस्तकों मे कक्षा 3 गणित मेला, कक्षा 4 गणित मेला, कक्षा 5 गणित मेला, कक्षा 6,7,8 गणित प्रकाश का हिंदी कस्ट माइजेशन एवं उसका हिंदी रूपांतरण /लेखन किया गया है जो कि एनईपी 2020 के अनुसार है जिससे बच्चों कों स्वयं करके सीखना एवं तर्क शक्ति का विकास होगा । इसके अलावा सुमसंसा वैदिक गणित,अनोपचारिक शिक्षा के प्रति दृष्टिकोण, स्वतंत्र भारत की शिक्षा नीतियाँ,ज्ञातव्य,स्वतंत्र भारत के राष्टपति,बेसिक शिक्षा की दशा एवं दिशा सहित अनेको पुस्तकों का लेखन करके शिक्षा मे उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं ।
उन्होंने बताया कि डॉ० सुनील कुमार तिवारी बेहतरीन नवाचारिक शिक्षक प्रशिक्षक,लेखक है इन्हे पूर्व मे भी कई अंतराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है डॉ० सुनील कुमार तिवारी के इस उपलब्धि पर शिक्षकों, सहयोगियों, परिजनों पर उत्साह एवं ख़ुशी है ।
