बिन्दकी/फतेहपुर । अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला सहित कुल चार लोग घायल हो गए सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने गंभीर घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दकी जोनिहा मार्ग में कोरवा गांव के समीप मंगलवार की सुबह लगभग 7:30 बजे अचानक सामने आ गए कुत्ते से टकराकर बाइक सड़क में गिर गई । जिसके चलते बाइक में सवार जय प्रकाश उम्र 43 वर्ष पुत्र राज नारायण तथा पुष्पेंद्र उम्र 25 वर्ष पुत्र बबलू एवं किरण देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी जयप्रकाश सभी निवासी ग्राम डिघौट थाना चिल्ला जनपद बांदा घायल हो गए ।
तीनों को इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । चिकित्सक ने जयप्रकाश की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया ।
इस मामले में घायल जयप्रकाश के परिजन ने बताया कि यह बाइक सवार तीनों लोग अपने गांव से उन्नाव जनपद रिश्तेदारी में जा रहे थे । तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई । उधर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दरबेसाबाद पावर हाउस के निकट मंगलवार की सुबह लगभग 10बजे कार की टक्कर से एक ही बाइक में सवार रवि राजपूत पुत्र दिनेश राजपूत,प्रदीप राजपूत उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र शिवकुमार राजपूत दोनों निवासी उमरगना थाना मालवा तथा इस बाइक में सवार लक्ष्मण उम्र 19 वर्ष पुत्र नरेश निवासी मोहल्ला राधा नगर फतेहपुर कोतवाली फतेहपुर । दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा मौके पर भीड़ लग गई तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली के सब इंस्पेक्टर यशकरण सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे ।
बताया जाता है कि उमर गहना गांव से सभी लोग बिन्दकी की ओर जा रहे थे । बिन्दकी में एक मुंडन संस्कार में सभी को शामिल होना था । कुछ लोग आगे ट्रैक्टर में आगे निकल जा चुके थे । बाद में बाइक से यह लोग जा रहे थे । तभी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया ।
