महाराष्ट्र । एकनाथ शिंदे ने कहा “जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई उसे फ़ास्ट-ट्रैक में चलाएंगे । हमारी महिला डॉक्टर के साथ जो अन्याय हुआ है,इस घटना से जिन लोगों का भी संबंध है, उन्हें नहीं छोड़ेंगे ।”
इस हफ़्ते गुरुवार को सतारा में एक महिला डॉक्टर ने एक होटल में आत्महत्या की महिला ने अपने हाथ में एक कथित सुसाइड नोट भी लिखा था ।
इस सुसाइड नोट में महिला डॉक्टर ने पुलिस अधिकारी और एक अन्य व्यक्ति पर रेप सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं । मामले में फ़रार अभियुक्त पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई) गोपाल बदने ने सरेंडर कर दिया है ।
