इस वारदात में चोरों ने फ़्रांस के शाही परिवार के बेशकीमती गहने चुरा लिए थे ।
फ़्रांस । पिछले महीने पेरिस के लूवर म्यूज़ियम में हुई चोरी के मामले में एक महिला पर आरोप लगाए गए हैं ।
फ़्रेंच मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 38 साल की इस महिला पर शनिवार को चोरी में शामिल होने और साजिश रचने का आरोप लगाया गया । महिला को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है । उन्हें फिलहाल कस्टडी में रखा जाए ।
अभी तक महिला का नाम नहीं बताया गया है । इसी सप्ताह इस महिला को चार अन्य लोगों के साथ गिरफ़्तार किया गया था ।
19 अक्तूबर को दुनिया के सबसे मशहूर म्यूज़ियम में से एक लूवर म्यूज़ियम से 10.02 करोड़ डॉलर कीमत के गहने चोरी हुए थे.
