बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं ।
बिहार । विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज यानी गुरुवार (6 नवंबर) को होने जा रहा है । अब से कुछ ही देर में वोटिंग शुरू होगी ।
पहले चरण में 18 ज़िलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. राजधानी पटना में भी इसी चरण में चुनाव होने हैं ।
इस चरण में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं ।
शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं । वहीं संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ।
20 ज़िलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे । 14 नवंबर को नतीजों का एलान होगा ।
