बिन्दकी/फतेहपुर । श्री बालाजी सेवा न्यास द्वारा विद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर श्री बालाजी सेवा न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर ने कहा कि शिक्षा से जीवन में उजाला आता है । जिस प्रकार बच्चों ने रंगोली बनाकर उसमें दीपक जलाया है । इसी तरह उनके जीवन में भी हमेशा उजाला बना रहे । नगर के मोहल्ला पुरानी बिन्दकी स्थित गांधी स्मारक विद्यालय में धनतेरस के मौके पर शनिवार को दिन में करीब 1:30 बजे श्री बालाजी सेवा न्यास द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें तमाम बच्चों ने भाग लिया बच्चों ने रंगोली बनाकर जलते हुए दीपक रखें । रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर श्री बालाजी सेवा न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र उर्फ मोना ओमर ने कहा कि शिक्षा के द्वारा व्यक्ति के सोचने तथा निर्णय की लेने की क्षमता का विकास होता है । व्यक्तित्व का विकास होता है । जिससे जीवन में सफलता मिलती है ।
इस मौके पर ईंट भट्ठा एसोसिएशन तहसील के अध्यक्ष वेद प्रकाश वर्मा, प्रधानाध्यापिका अलका तिवारी ,व्यापारी नेता अनूप अग्रवाल, समाज सेवी रिंकू तिवारी,संजय अग्रवाल तथा अनुपम सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
