बिन्दकी/फतेहपुर । संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी तथा भाजपा विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी कुल 183 फरियादियों ने अपनी समस्याएं बताईं । जिममें 16 समस्याओं का मौके पर निस्तारण हुआ । सबसे अधिक रास्ता तथा चक मार्ग में अवैध कब्जे की शिकायतें आई । नगर के के तहसील परिसर में शनिवार को दिन में करीब 11 से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया ।
जिलाधिकारी रविंद्र सिंह,जहानाबाद क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने लोगों की समस्याएं सुनी । कुल 183 फरियादियों ने अपनी समस्याएं बताईं । जिनमे 16 का निस्तारण मौके पर हुआ । सबसे अधिक रास्ते,चकरोड और अवैध कब्जे की शिकायत आई । कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के कोरवा गांव निवासी राम बरन रमेश जय करण रामशरण रामचरण कौशल्या देवी आदि ने गांव में चक मार्ग एवं नाली के अवैध कब्जे को मुक्त कराने की मांग किया । खजहा ब्लॉक तथा ललौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरियापुर मजरे अकिलाबाद गांव निवासी विनोद सिंह पुत्र स्वर्गीय बद्री सिंह मैं शिकायत किया कि गांव के कुछ लोगों ने चकरोड को तोड़कर अपने खेतों में मिल लिया है । पुलिस तथा प्रशासन की मौजूदगी में नाप करा कर चक मार्ग कायम कराने की मांग किया । कोतवाली क्षेत्र के पक्षी हाता गांव निवासी शिव नारायण ने गांव के चकरोड के अवैध कब्जा को हटाने की मांग किया ।
कस्बे के मोहल्ला पुरानी बिन्दकी निवासी राजेश कुमार ने सरकारी कॉलोनी देने की मांग किया । जहानाबाद थाना क्षेत्र के कंजरन डेरा मुजरा जाफरपुर सिठररा निवासी मूरत सिंहने गांव के मुख्य मार्ग को अराजक तत्वों द्वारा जबरन बंद करने की शिकायत किया और मुख्य मार्ग खुलवाने की मांग किया ।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के डांडा अमौली गांव निवासी नौशाद अली पुत्र अली राजा ने गांव के बंद चक मार्ग को खुलवाए जाने की मांग किया ।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरेचा गांव निवासी लाखन सिंह ने शिकायत किया कि गांव के कुछ लोगों ने शिकायत किया कि गांव के कुछ लोगों ने रास्ते पर दीवाल खड़ी करके मार्ग अवरुद्ध कर दिया है । जिसे हटाने का काम किया जाए । औंग थाना क्षेत्र के खदरा गांव निवासी जगदीश पुत्र श्री शिवलाल ने हद बंदी की पैमाइश करने की मांग किया ।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के कोरीपुर निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह ने गांव के चक मार्गों को खुलवाने की मांग किया । बिन्दकी नगर पालिका परिषद के सभासद मोती लाल निषाद ने कस्बे के तालाबों में अवैध कब्जा की शिकायत किया और अवैध कब्जा हटाने की मांग किया ।
संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर उप जिलाधिकारी प्रियंका अग्रवाल ,तहसीलदार अचलेश सिंह, नायब तहसीलदार रचना यादव, नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार सुशील कुमार सहित विभिन्न विभागों के विभाग अध्यक्ष या उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे । संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर तहसील परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा काउंटर लगा कर सरकारी योजनाओं तथा उनसे मिलने वाले लाभ की जानकारी दिया ।
