कानपुर । सरसौल विकासखंड के अंतर्गत आने वाले शंकारानंद महा विद्यालय में शनिवार को टैबलेट का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । महाविद्यालय में प्रबंधन समिति व महाविद्यालय स्टाफ के लोगों द्वारा बीएससी व बी ए कक्षा के 203 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए ।
वही महाविद्यालय परिवार ने टैबलेट वितरण से छात्रों की खुशियां दो गुनी कर दी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना और डिजिटल शिक्षा को सुलभ बनाना है ।
महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक दीपक कुमार दीक्षित द्वारा छात्रों से टैबलेट का सकारात्मक उपयोग करने की अपील की ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र प्रसाद वर्मा (प्रबंधक),अवधेश कुमार वर्मा दीपक दीक्षित, अनुज उत्तम ,आदित्य त्रिवेदी ,आलोक उत्तम,आशीष उत्तम,सौरभ उत्तम,सतीश उत्तम,मोहित अवस्थी,विकास पटेल,शिव कुमार वर्मा हरिओम दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे ।
