फतेहपुर । कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दूधीकगार गाँव के समीप मिट्टी का टीला ढह जाने से उसमें दब कर एक किशोरी की मौत हो गई । किशोरी घर की पुताई करने के लिए टीले से मिट्टी लेने गई थी ।
जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दुधीकगार के समीप एक टीले से घर की पुताई करने के लिए रचना (17 वर्ष) पुत्री नंदलाल मिट्टी खोदकर लाने गई थी । मिट्टी खोदते समय टीला ढह गया जिसमें वह दब गई । जिसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपालगंज ले जाया गया जहाँ डाक्टर ने रचना को मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना पर पहुंची कल्यानपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । किशोरी की मौत से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पडा धनतेरस के त्योहार पर खुशियों की जगह मातम पसरा हुआ है ।
