बकेवर/फतेहपुर । वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बकेवर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के क्रम में ग्राम धमौली के पास से अभियुक्त गुलफाम पुत्र मो0 फारूख निवासी आछी मोहाल पूर्वी कस्बा घाटमपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 22 वर्ष को एक अवैध तमंचा,एक अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाना बकेवर पर आर्म्स एक्ट में पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय,उपनिरीक्षक रामजन्म पाण्डेय,उपनिरीक्षक मो नौसाद,कांस्टेबल महेन्द्र सिंह,कांस्टेबल प्रबल प्रताप शामिल रहे ।
