फतेहपुर । अलका सिंह सहायक महानिरीक्षक निबन्धन ने बताया कि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीद्र जायसवाल ने प्रदेश के 380 उप निबन्धक कार्यालयों की सुरक्षा हेतु भूतपूर्व सैनिक एवं होमगार्ड रखे जाने के सम्बन्ध में स्वीकृत दे दी गयी है ।
उप निबन्धक कार्यालयों की सुरक्षा हेतु उ०प्र० भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से सुरक्षा गार्डो एवं पर्यवेक्षकों की सेवाएं प्रथम वरीयता पर प्राप्त करने के निर्देश दिये गये है । जिले में भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम द्वारा भूतपूर्व सैनिकों की उपलब्धता न हो तो होमगार्ड रखे जाये ।
बताया गया कि न्यूनतम आवश्यकता का आंकलन कर सुरक्षा सेवा प्राप्त करने हेतु महानिरीक्षक नि बन्धन को अधिकृत किया गया है । शासनादेश के अनुसार वर्तमान उपलब्धता एवं कार्यालय संख्या के अनुसार प्रदेश के 111 उप निबन्धक कार्यालयों की सुरक्षा हेतु 315 भूतपूर्व सैनिक तथा 12 सुपरवाइजर प्राप्त किये जाने तथा शेष 269 उप निबन्धक कार्यालयों की सुरक्षा हेतु 789 होमगार्ड लिए जाने हेतु संभावित पर होने वाली धनराशि की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गयी है । इस पर वार्षिक 40.53 करोड रूपये खर्च होगे । इसे आउट सोर्सिग सेवाओं के मद में प्रस्तावित धनराशि खर्च होगी ।
