फतेहपुर । सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर खागा कोतवाली द्वारा रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया । खागा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अरविंद कुमार,खागा चेयरमैन गीता सिंह,विद्युत विभाग के जे.ई.डी.डी. सोलंकी, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल, जिलाउपाध्यक्ष राजेश चौधरी,नगर अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदों के सर्जन,शिक्षक राजकपूर सिंह,पत्रकार पन्नालाल अग्रवाल,सुधीर तिवारी,अशोक सिंह,अनुज वर्मा,सहित अन्य गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।
कार्यक्रम के अंत में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चों वा गणमान्य व्यक्तियों, कोतवाली स्टाफ सहित अन्य हजारों लोगों को स्वल्पाहार के रूप में देशी घी से निर्मित लड्डू ,पानी व चाय,बिस्किट का सुंदर व्यवस्था करवाई गई थी । दौड़ कार्यक्रम हाइवे स्थिति साईं राम होटल से शुरू होकर लगभग 1.50 किलोमीटर तुलसी गार्डन में समाप्ति हुई । कार्यक्रम में सबसे खास बात यह रही कि कोतवाल राजकुमार सिंह के कमर में चोट होने के बावजूद दर्द की परवाह किए बगैर वह पूरी समर्पित भावना से आगे की पंक्ति में बिना रुके बिना थके साईं होटल से तुलसी गार्डन तक बराबर दौड़ते रहें ।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह के इस साहस वा आयोजित कार्यक्रम को सुंदरता व भव्यता के साथ सम्पन्न कराने को लेकर उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की ।
इस दौरान प्रमुख रूप से कस्बा प्रभारी सत्यप्रकाश पाठक, विन्देश गिरी,उप निरीक्षक सौरभ सरोज ,दिग्वेंद्र,अनीश कुमार सहित समस्त थाना स्टाफ वा गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
