बिन्दकी/फतेहपुर । लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया इस मौके पर पुलिस क्षेत्र अधिकारी की मौजूदगी में पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियो तथा छात्रों एवं अन्य लोगों ने लगभग 1 किलोमीटर से अधिक की दौड़ लगाई । विभिन्न स्थानों पर भी सरदार पटेल की जयंती मनाई गई और सरदार पटेल चालीसा सुना गया । जिसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व और व्यक्तित्व का गुणगान किया गया था ।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कस्बे में भारत देश के लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर शुक्रवार की सुबह 9 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस मनाते हुए रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ बिन्दकी कस्बे के मोहल्ला पुरानी बिन्दकी स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर से पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ । मां ज्वाला देवी मंदिर से कोतवाली के सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी तथा इंटर कॉलेज के छात्र दौड़ लगाते हुए कस्बे के गांधी चौराहे तक पहुंचे ।
इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव के अलावा कोतवाली बिन्दकी के वरिष्ठ उप निरीक्षक वृंदावन राय,सब इंस्पेक्टर यशकरण सिंह,सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार,सब इंस्पेक्टर राज नारायण नायक, सब इंस्पेक्टर नीरज मौर्य, सब इंस्पेक्टर शिव नारायण सरोज, सब इंस्पेक्टर विजय प्रकाश तिवारी,सब इंस्पेक्टर ज्योति देवी,सबइंस्पेक्टर प्रमोद कुमार,सब इंस्पेक्टर कस्बा चौकी प्रभारी रोहित सिंह यादव के अलावा कोतवाली बिन्दकी के अखिलेश्वर राय, युगल कुमार पंकज, शिव कुमार सरोज सिपाही अखंड प्रताप सिंह,सिपाही आशीष यादव, सिपाही अजय रघुवंशी,सुजीत कुमार पीआरबी के रावत सिंह तथा मुजीब के अलावा विवेक सिंह चौहान तथा अनहद आदि मौजूद रहे । इसके अलावा स्कूल, कॉलेज व सरकारी कार्यालयो में देश की अखंडता सुरक्षा और एकता को लेकर शपथ भी ली गई । इसके अलावा क्षेत्र में तमाम स्थानों पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वल्लभभाई पटेल स्वतंत्रता सेनानी अधिवक्ता व राजनेता थे वह भारत देश के पहले उप प्रधानमंत्री रहे । उन्हें भारत देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया । उन्हें हमेशा हमेशा याद किया जाएगा । उधर खजुहा ब्लॉक क्षेत्र के सैमसी गांव स्थित फतेहचंद विद्यापीठ स्कूल में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई इस मौके पर सरदार पटेल का चालीसा भी सुना गया । जिसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व का गुणगान किया गया था । कार्यक्रम में मुख्य अतीत के रूप में मौजूद सरदार सेवा के संस्थापक सदस्य तथा राष्ट्रीय प्रचारक डॉक्टर जगदीश्वर पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल महान राजनेता थे । उनके द्वारा भारत देश के लिए किए गए कार्यों को हमेशा हमेशा याद किया जाएगा ।
इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पुत्ती लाल मास्टर आजाद समाज पार्टी के जिला सचिव शिवनंदन फौजी भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष नरेंद्र टाइगर के अलावा पंकज गौतम संदीप राजपूत सहित भारी संख्या में लोग रहे ।
