बिन्दकी/फतेहपुर । घरेलू विवाद के चलते महिला ने घर के बाहर छप्पर के नीचे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घर के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया । लोगों की भारी भीड़ लग गई । सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात को मुन्नी देवी उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी राजू निषाद ने अपने घर के बरामदे में छप्पर के नीचे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया ।
परिजनों को शुक्रवार की सुबह लगभग 5:00 बजे जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया । मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई । सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिन्दकी लान सिंह तथा जोनिहा चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ।
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है । बताया जाता है कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था । एक दिन पहले ही राजू निषाद अपनी पत्नी मुन्नी देवी को ससुराल से लेकर अपने घर आया था । मृतक महिला की एक पुत्री ने मां को फांसी के फंदे में लटके हुआ । देखा तो घर के अन्य लोगों को जानकारी दी ।
