बिन्दकी/फतेहपुर । अचानक सामने आ गए साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक गिर जाने से बाइक सवार नानी तथा नाती दोनों घायल हो गए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जिसमें गंभीर हालत में नानी को प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया गया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खजुहा बकेवर मार्ग में शुक्रवार को दिन में लगभग 1 बजे साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित बाइक से गिरकर रोशन उम्र 18 वर्ष पुत्र कालीदिन तथा उसकी नानी फूलमती देवी उम्र 55 वर्ष पत्नी अमरनाथ निवासी जाफरगंज थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर घायल हो गए ।
दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा दोनों घायलों को एंबुलेंस से 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया । जिसमें नई फूलमती देवी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया ।
इस मामले में घायल रोशन ने बताया कि वह अपनी नानी फूलमती को लेकर बकेवर कस्बा इलाज कराने गया था और इलाज करने के बाद बाइक द्वारा वापस अपने गांव जाफरगंज जा रहा था । तभी शंकर नगर के पास एक साइकिल सवार सामने आ गया । जिसको बचाने में बाइक का नियंत्रित होकर सड़क में गिर गई जिसके चलते वह और उसकी नानी दोनों लोग घायलहो गए ।
