हथगाम/फतेहपुर । जनपद के हथगाम थाना क्षेत्र में हो रही ताबड़ तोड़ चोरियों से आहत व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह को एक मांग पत्र देकर चोरियों का शीघ्र खुलासा करने और व्यापारियों को सुरक्षा देने की मांग किया है ।
दिए गए मांग पत्र में बताया गया है कि थाना हथगांव क्षेत्र के कस्बा छिवलहा निवासी व्यापारी शिव सनेही उर्फ बब्लू गुप्ता के आवास से 30 अक्टूबर को ताला तोड़कर नगदी जेवर आदि जिसका मूल्य 50 लाख से अधिक था चोरी हो गया । इसी क्रम में खागा के व्यापारी विनय सोनी के यहां विगत 21 अक्टूबर को लगभग 70 लाख रुपए की चोरी हुई थी ।
जनपद फतेहपुर के व्यापारियों के यहा लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में भय के साथ आक्रोश व्याप्त होता जा रहा है । चोरी की घटनाओं से व्यापारी व आम जनमानस में भय का वातावरण है ।
उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश ने पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह से व्यापारियों की रक्षा सुरक्षा हेतु बेहतर प्रशासनिक व विगत दिनों हुईं समस्त चोरियों का अति शीघ्र खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी व चोरी गए सामान की बरामदगी कराए जाने की को कहा है । जिससे जनपद फतेहपुर का व्यापारी समाज भय मुक्त हो कर व्यापार कर सके व जनपद के निवासियों का प्रशासन पर विश्वास बना रहें ।
मांग पत्र में यह भी चेताया है कि घटनाओं का शीघ्र खुलासा न होने की दशा मे व्यापार मण्डल धरना प्रदर्शन हेतु बाध्य हो जाएगा । मांग पत्र देने वालो में किशन मेहरोत्रा संस्थापक अध्यक्ष अनिल वर्मा जिलाध्यक्ष विनोद साहू जिला महामंत्री हंसराज सोनी रमेश सोनी जियाउल हक अध्यक्ष छिवलहा व्यापार मण्डल लखन लाल साहू महामंत्री देवेन्द्र सोनी मोनिश कुमार विजय सोनी वीरेन्द्र कुमार सोनी व खागा के व्यापारी बन्धु मौजूद रहे ।
