कानपुर । महराजपुर थाना क्षेत्र के नगरा गांव के पास कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर खड़े कंटेनर से पतंजलि मंजन चोरी का मामला प्रकाश में आया है । कंटेनर चालक की शिकायत पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई । सरसौल चौकी प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है । इस मौके पर पहुंची कर जांच की जा रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार बिजनौर निवासी किरतपुर थाना पडौला अमित कुमार पुत्र शिव कुमार के मुताबिक शनिवार को हरिद्वार से पतंजलि कंपनी से मंजन लेकर प्रयागराज के लिए निकला था ।
शनिवार व रविवार की मध्य रात को महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल राधे पेट्रोल पंप के पास कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे किनारे गाड़ी खड़ी करके सो गया । सुबह उठा तो देखा कि गाड़ी के पीछे का ताला टूटा पड़ा हुआ । मौके पर जाकर देखा कि मंजन के लगभग 150 पेटी गायब थी ।
पीड़ित अमित ने घटना की जानकारी डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल की इसके बाद स्थानीय पुलिस चौकी को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आस पास लगे सी०सी०टीवी० फुटेज खंगालने में जुट गई । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच सभी पहलुओं पर कर रही है ।
