कानपुर । ई.एस.आई डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन कर्मचारी राज्य बीमा जच्चा बच्चा चिकित्सालय सर्वोदय नगर कानपुर में आयोजित हुआ ।
जिसमें विशिष्ट अतिथि प्रभात मिश्रा अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सुनील यादव अध्यक्ष फार्मेसिस्ट फेडरेशन पूर्व अध्यक्ष डीसीए उमेश सिंह बाबा,संतोष तिवारी बी एल गुलबिया एवं अन्य अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने फार्मासिस्टों की समस्याओं एवं वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए संघर्ष का आवाहन किया । परिषद के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने संघ की एकजुट पर जोर दिया । मंडल महामंत्री संतोष तिवारी ने सांगठनिक शक्ति को बढ़ाने का आवाहन किया । उमेश सिंह बाबा ने संघर्ष के अनुभवों से अवगत कराकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया ।
अधिवेशन के द्वितीय सत्र में चुनाव अधिकारी सोहन सिंह सहायक चुनाव अधिकारी प्रभात मिश्र एवं संतोष तिवारी ने चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई ।
चुनाव में अध्यक्ष उदय राज सिंह, महामंत्री सचिन मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल तिवारी,उपाध्यक्ष बृजेश कुमार,कोषाध्यक्ष श्रीमती मोना,संयुक्त मंत्री अनिल कुमार कोइरी,संगठन मंत्री सौरभ अग्रहरि, संप्रेक्षक धर्मात्मा स्वरूप मिश्रा,निर्वाचित घोषित किए गए ।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष उदयराज सिंह ने संगठन के लंबित कार्यों के त्वरित निस्तारण का संकल्प लिया एवं कार्यकारिणी के साथ एक जुटता बनाए रखते हुए संगठन को आगे बढ़ने का आवाहन किया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेंद्र कटियार रतिकांत पाल अनिल द्विवेदी नागेंद्र बाजपेई विवेक यादव शिवकरण यादव एसपी सिंह अजय बाल्मीकि राजकुमार माहीबुद्दीन सहित विभिन्न जनपदों से आए संगठन के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
