दिल्ली । धमाके पर महुआ मोइत्रा का पोस्ट- हर मोर्चे पर इतनी बुरी तरह विफल क्यों हो रहे हैं अमित शाह ?
महुआ मोइत्रा ने एक्स पर पोस्ट किया,”भारत को एक सक्षम गृह मंत्री की ज़रूरत है न कि एक फ़ुल टाइम नफ़रत फैलाने वाले मंत्री की ।”
“क्या यह अमित शाह की ड्यूटी नहीं है कि वे हमारी सीमाओं और हमारे शहरों,दोनों की रक्षा करें ? वह हर मोर्चे पर इतनी बुरी तरह विफल क्यों हो रहे हैं ?”
वहीं बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, “गृह मंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया है और इस संबंध में बैठक भी की जा रही है… इस बात की भी कोशिश की जा रही है कि इसके पीछे की वजह पता की जाए । सभी एजेंसियां जांच कर रही हैं । जब तक कोई रिपोर्ट ना आए तब तक विपक्ष के लोगों को कोई बयानबाज़ी नहीं करनी चाहिए ।”
