मुम्बई से बड़ी खबर । बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने उनके पति और अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर चल रही ख़बरों पर नाराज़गी जताई है ।
दरअसल, धर्मेंद्र इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं । वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें लेकर कुछ ऐसी ख़बरें चलाईं जिनका हेमा मालिनी ने खंडन किया है ।
हेमा मालिनी ने एक्स पर पोस्ट किया, “जो हो रहा है उसे माफ़ नहीं किया जा सकता है ! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी ख़बर कैसे फ़ैला सकते हैं । जिस पर इलाज का असर दिख रहा है और वह ठीक हो रहा है ?”
उन्होंने लिखा, “यह बेहद अपमानजनक और गैर ज़िम्मेदाराना है । कृपया परिवार और उसकी प्राइवेसी का सम्मान करें ।”
