लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर सुरक्षाकर्मी
दिल्ली । मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से जानकारी दी गई है कि लाल क़िला मेट्रो स्टेशन बंद है ।
डीएमआरसी ने एक्स पर मेट्रो सर्विस पर अपडेट देते हुए पोस्ट किया, “लाल क़िला मेट्रो स्टेशन सुरक्षा कारणों से बंद है । बाकी सभी स्टेशन सामान्य रूप से चल रहे हैं ।”
दिल्ली में 10 नवंबर को लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में विस्फोट हुआ, जिसमें आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है । पुलिस के मुताबिक़ इस मामले में यूएपीए, विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।
