बिन्दकी/फतेहपुर । ऑल यू०पी० स्टाम्प वेंडर्स एसोसिएशन ने उ०प्र० में कार्यरत ई स्टाम्प विक्रेताओं की समस्याओं के निदान हेतु स्टाम्प मंत्री उ०प्र० शासन लखनऊ के नाम संबोधित 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप रजिस्ट्रार बिन्दकी को सौंपा ।
ज्ञापन में स्टॉक होल्डिंग द्वारा जारी कलर स्टेशनरी 50% शेष रहने पर ही दोबारा रिक्वेस्ट सिस्टम में ऑनलाइन ऑप्शन प्रदान करने, रेक्टिफिकेशन व एरर का समय अधिकतम 15 मिनट करने तथा एरर प्रिंटिंग करने का अधिकार ए०सी०सी० को प्रदान करने,सम्पूर्ण उ०प्र० में हेल्पडेस्क के माध्यम से ₹100 से अधिक मूल्य वर्ग का ई स्टाम्प बिक्री बन्द करने, उ०प्र० के समस्त स्टाम्प वेन्डर्स को स्टाँक होल्डिंग द्वारा माह में एक रविवार के दिन मैन्युअल ट्रेनिंग प्रदान करने व हेल्प डेस्क के माध्यम से स्टाम्प विक्रेताओं की समस्या का निदान करने ,ए०सी०सी० के एग्रीमेंट रिन्यूवल की तिथि पीडीएफ फाँर्मेट में एक माह पूर्व ए०सी०सी० ग्रुप में प्रदान कराने, ई स्टाम्प वापसी मे वेरिफिकेशन रिपोर्ट स्टाँक होल्डिंग द्वारा लगायी जाये ।
स्टाम्प विक्रेताओं से सिर्फ फार्म सं० 5 का ब्यौरा माँगा जाये,सर्वर डाउन की समस्या का निराकरण किया जाये । स्टाम्प विक्रेताओं को किसी भी प्रकार का स्टाँक होल्डिंग का प्रोडक्ट बेचने या खरीदने के लिए दबाव न बनाया जाये की बात कही ।
इस मौके पर प्रमुख रुप से संरक्षक धर्मेन्द्र मिश्र,प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता,प्रदेश महामन्त्री फूलचन्द्र सोनकर,तहसील अध्यक्ष अनिल मिश्रा, तह० महामन्त्री सात्विक शुक्ला, अनूप सिंह सेंगर, सुरेश श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता,जय प्रकाश तिवारी,रीता श्रीवास्तव सहित कई संख्या में स्टाम्प विक्रेता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।
