बिजनौर । अपर जिलाधिकारी न्यायिक अंशिका दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित दीशा इंस्टीट्यूट के छात्र एवं छात्राओं के साथ बैठक के दौरान उनका मार्गदर्शन किया गया । इस अवसर पर छात्रों ने NEP-2020 के तहत संपूर्ण विकास, कौशल शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सार्व भौमिक मानव मूल्य पर छोटे-छोटे प्रस्तुतिकरण प्रस्तुत किए ।
अपर जिलाधिकारी (J) ने उनकी सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ज्ञानार्जन के लिए किसी सीमा या उम्र का बंधन नहीं होता, इसलिए जहां से भी ज्ञान प्राप्त हो निसंकोच होकर उसे प्राप्त करें और निरंतर सीखने के लिए प्रयासरत रहें ।
डॉ. समीर अहमद के नेतृत्व में दीशा इंस्टिट्यूट, धामपुर के छात्र एवं छात्राएं हेड ऑफ ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के अंतर्गत जिलाधिकारी कार्यालय का भ्रमण करते हुए छात्रों को कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यों के संपादन के बारे में नाज़िर और नायब नाज़िर ने उनको आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई ।
डॉ.समीर अहमद ने छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर दीशा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन की फैकल्टी मेंबर श्रीमती मधुलिका राजपूत सहित मैनेजमेंट स्ट्रीम के छात्र एवं छात्राएं मौजूद थीं ।
