कानपुर । राजकीय आई टी आई पाण्डु नगर कानपुर में न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग कम्पनी CNH industrial नोएडा ने अप्रेंटिस शिप देने हेतु प्रतिभाग किया ।
जिसमें लगभग 110 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया । जिसमें से 65 का चयन अप्रेंटिसशिप हेतु किया गया । चयनित अभ्यार्थियों को लगभग 15550 रु० से 19550रु प्रति माह व अन्य सुविधाएं जैसे मेडिकल इंश्योरेंस,ट्रांसपोर्टेशन,यूनिफार्म, कैंटीन,शू,PPE किट,अटेंडेंस अवार्ड आदि सुविधाएं अलग से मिलेगी । साथ ही फ्री बी वोक डिप्लोमा भी कराया जाएगा ।
चयनित अभ्यार्थियों को नोडल प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा जी द्वारा ऑफर लेटर वितरित किए गए व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी । इस मौके पर प्रमुख रूप से प्लेसमेंट अप्रेंटिस प्रभारी अमित दीक्षित,अजय द्विवेदी, विवेक शुक्ला रिज़वान अहमद उपस्थित रहे ।
