बिहार । विधानसभा चुनावों में एनडीए के भारी बढ़त मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गठबंधन के अन्य नेताओं को बधाई दी है ।
उन्होंने एक्स पर लिखा, “एनडीए ने राज्य का चौतरफा विकास किया है । लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विज़न को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है ।”
उन्होंने आगे लिखा, “मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और एनडीए परिवार के हमारे सहयोगी चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस जबरदस्त जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं ।”
202 सीटों पर बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी के गठबंधन वाला एनडीए आगे चल रहा है जबकि आरजेडी-कांग्रेस वाला महागठबंधन सिर्फ़ 35 सीटों पर आगे है ।
