कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ।
बिहार । विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है और रुझानों में महागठबंधन के पिछड़ने पर कांग्रेस नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है ।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “जो रुझान दिखाई दे रहे हैं उसमें एनडीए तीन चौथाई बहुमत की ओर जा रही है । इसके बारे में अमित शाह पहले बोल चुके थे ।”
भूपेश बघेल ने कहा, “इस पूरे चुनाव में अगर कोई एक व्यक्ति ज़िम्मेदार है तो वो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हैं । इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं । निर्वाचन आयोग ने जिस तरह काम किया है । उस से ये साफ़ है । बिहार चुनाव में ज्ञानेश कुमार की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण थी ।”
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा, “लोकतंत्र खतरे में है । जो हालात हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में बने हैं वही हालात यहां बने हैं… जिस प्रकार से ये धन बल का प्रयोग करते हैं लोग कल्पना नहीं कर सकते हैं… चुनाव आयोग इनका साथ दे रहा है ।”
“अगर निष्पक्ष चुनाव नहीं होते हैं तो वो वोट चोरी है । चुनाव चलते हुए 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार गए । चुनाव आयोग को क्या हो गया है ?… राजस्थान में चुनाव की घोषणा के बाद पेंशन मिलना बंद हो गई थी । वहां सब जारी रहा ।”
