बिन्दकी/फतेहपुर । कल सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज लंका रोड बिन्दकी में आयोजित होगी ।
जिसकी जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने बताया कि भारत के विकास में छात्र छात्राओं की प्रथम गुरु शिशु की माता के योगदान के प्रति भारतीय दृष्टि विकसित करने के लिए एवं कुटुंब प्रबोधन द्वारा महिलाओं में दायित्व बोध का जागरण कर मातृ देवो भव की सूक्ति साकार करने हेतु विचार मंथन करने के लिए विद्यालय में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित हो रहा है ।यह गोष्ठी कल दिनांक 29 नवंबर 2025 दिन शनिवार को अपराह्न 12 बजे से आयोजित होगी ।
