रूस की सरकारी न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाक़ात करने के लिए मॉस्को पहुंच गए हैं ।
विटकॉफ़ मॉस्को के वनुकोवो एयरपोर्ट पर उतरे हैं, यहां वह रूस के मुख्य वार्ताकार किरिल दिमित्रिव से मिलेंगे ।
इसके बाद रूस-यूक्रेन युद्ध ख़त्म करने के मुद्दे पर बातचीत के लिए विटकॉफ़ राष्ट्रपति पुतिन से मिलेंगे । पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने बताया कि ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी इस बातचीत में शामिल होंगे ।
यह मुलाक़ात यूक्रेनी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच दो दिनों की बातचीत के बाद हो रही है, जिसमें अमेरिका की 28 पॉइंट वाली शांति योजना को बेहतर बनाने पर बात हुई थी, जिसे रूस के लिए फ़ायदेमंद माना जा रहा था ।
