श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया है ।
नई दिल्ली । भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि वह श्रीलंका में मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए एक विशेष टास्क फ़ोर्स तैनात कर रही है ।
भारतीय सेना के एडिशनल डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ पब्लिक इन्फ़ॉर्मेशन ने एक्स पर पोस्ट किया, “नेबरहुड फ़र्स्ट की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के तहत भारतीय सेना शत्रुजीत ब्रिगेड की एक टास्क फ़ोर्स को तैनात कर रही है ताकि चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह से प्रभावित श्रीलंका में ज़रूरी राहत पहुंचाई जा सके, ज़रूरी सेवाएं फिर से शुरू की जा सकें और परिवारों की मदद की जा सके ।”
“यह मिशन ‘वसुधैव कुटुम्बकम – दुनिया एक परिवार है’ के हमारी संस्कृति के संकल्प को दिखाता है । भारतीय सेना ज़रूरत के समय में श्रीलंका के साथ मज़बूती से खड़ी है ।”

भारत ने प्राकृतिक आपदा में श्रीलंका को मानवीय सहायता पहुंचाई है ।
श्रीलंका में बीते दिनों चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह के कारण हुई भारी बारिश से भयानक बाढ़ आई थी । यहां इस आपदा में मरने वालों की संख्या 410 हो गई है, वहीं 336 लोग अभी भी लापता हैं ।
