कांग्रेस सांसद शशि थरूर पुतिन के भारत दौरे पर बोले, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान रूस से दोस्ती बेहद अहम साबित हुई’।
शशि थरूर ने भारत और रूस के रिश्तों को महत्वपूर्ण बताया है ।
नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर प्रतिक्रिया दी है । शशि थरूर ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “ये बेहद जरूरी है ये (भारत और रूस) महत्वपूर्ण रिश्ता है और लंबे समय से रहा है ।”
“आज की अशांत दुनिया में जहां बहुत सारे रिश्ते अनिश्चित हो गए हैं, हमारे मौजूदा रिश्तों को मजबूत करना ज़रूरी हो जाता है । किसी को यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि इससे दूसरे देशों के साथ हमारे रिश्ते प्रभावित होंगे, क्योंकि भारत में विभिन्न देशों के साथ स्वतंत्र संबंध रखने की क्षमता है ।”
शशि थरूर ने कहा, “हाल के सालों में रूस के साथ दोस्ती महत्वपूर्ण साबित हुई है । हमें रूस से काफी तेल और गैस मिली है ।”
“रूस से रक्षा आयात का महत्व ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक बार फिर साबित हुआ जब एस-400 ने हमारे शहरों को निशाना बनाने वाली कई पाकिस्तानी मिसाइलों से बचाया ।”
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के भारत दौरे पर हैं ।
इस यात्रा के दौरान, रूसी राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे ।
