राष्ट्रपति ट्रंप ने 8 युद्धों को सुलझाने का दावा किया है ।
अमेरिका । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वो यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध समाप्त करवाने के लिए समझौते की ओर आगे बढ़ रहे हैं ।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “अमेरिका ने मजबूती के साथ वापसी की है हम दुनिया भर में शांति ला रहे हैं ।” “हमने 8 युद्धों को सुलझा लिया है और हम एक और युद्ध समाप्त करवाने के लिए समझौता करवाने की तरफ बढ़ रहे हैं । उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन के बीच भी युद्ध समाप्त करने के लिए समझौता हो जाएगा ।”
हालांकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को भारत पहुंचने के बाद यूक्रेन के साथ समझौते को खारिज किया है । यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग के करीब चार साल पूरे होने को हैं । अमेरिकी शांति योजना पर चर्चा कर रहे ट्रंप के वार्ताकारों का मानना है कि रूसी नेता “युद्ध समाप्त करना चाहते हैं ।
