इसराइल और लेबनान के बीच दशकों के बाद हाल में सीधी वार्ता हुई ।
इसराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले किए हैं । ये हवाई हमले ऐसे वक्त में किए गए हैं । जब लेबनान और इसराइल के बीच दशकों के बाद सीधी वार्ता हुई ।
मजादेल,बाराचित,जबा और महरौना कस्बों में रहने वाले लोगों को इन जगहों को खाली करने के लिए कहा है ।
इसराइली सेना का आरोप है कि इन स्थानों पर ईरान समर्थित समूह के हथियारों के गोदाम हैं ।
हालांकि इसराइल के ताजा हवाई हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है इसराइल और लेबनान के बीच नवंबर 2024 में युद्धविराम लागू होने के बाद से इसराइल ने लेबनान पर लगभग हर दिन हमले किए हैं । लेबनान की ओर से इसराइल के ताजा हमलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है । लेकिन लेबनान के नेता पहले इसराइल के हमलों की आलोचना करते रहे हैं और इसे युद्धविराम के समझौते का उल्लंघन बताते रहे हैं ।
