राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते को खारिज किया है ।
नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेनी सैनिकों को पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र से पीछा हटना होगा ।
पुतिन ने कहा कि अगर यूक्रेन ऐसा नहीं करता है तो रूस वहां कब्जा कर लेगा पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के किसी भी समझौते को खारिज कर दिया ।
राष्ट्रपति पुतिन ने ये बात गुरुवार रात भारत पहुंचने के बाद कही । उन्होंने इंडिया टुडे से कहा, “या तो हम इन क्षेत्रों को बलपूर्वक मुक्त कराएंगे या यूक्रेनी सैनिक इन क्षेत्रों को छोड़ दें ।” रूस का डोनबास के करीब 85 फीसदी हिस्से पर नियंत्रण है यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने क्षेत्र छोड़ने से इनकार कर दिया है । पुतिन की यह टिप्पणी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई है । जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिकी शांति योजना पर चर्चा कर रहे उनके वार्ताकारों का मानना है कि रूसी नेता “युद्ध समाप्त करना चाहते हैं ।
