रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के भारत दौरे पर हैं ।
नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत पहुंचने के बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें रूसी भाषा में लिखी गई गीता की कॉपी भेंट की ।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में लिखी गई गीता की एक प्रति भेंट की । गीता की शिक्षा दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देती है ।”
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को दो दिवसीय भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे । उनका विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद जाकर उनका स्वागत किया ।
एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे । यह पीएम मोदी का आधिकारिक आवास है । यूक्रेन के साथ जंग के बाद यह राष्ट्रपति पुतिन का यह पहला भारत का दौरा है । इस यात्रा के दौरान, रूसी राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे ।
