नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 16 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर अबू धाबी में होने वाली नीलामी से अपना नाम वापस ले लिया है । उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी ।
मैक्सवेल ने लिखा, “कई यादगार आईपीएल सीज़नों के बाद, मैंने तय किया है कि इस साल मैं अपना नाम नीलामी में नहीं दूंगा । यह बड़ा फ़ैसला है ।”
37 साल के मैक्सवेल 2012 से अब तक हर आईपीएल सीज़न में खेले हैं, सिवाय 2019 के ।
उन्होंने 141 मैचों में केवल 2819 रन बनाए हैं । उनका स्ट्राइक रेट 155 से ज़्यादा है,लेकिन औसत 24 से भी कम रहा है ।
अपनी गेंदबाज़ी से उन्होंने 41 विकेट भी लिए,लेकिन इकॉनमी रेट 8.30 रहा ।
