रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव
रूस । राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने रूसी तेल ख़रीदने के कारण भारत पर लगे उच्च अमेरिकी टैरिफ़ को लेकर किए गए सवाल का जवाब दिया है
।
एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ़्रेंस में दिमित्री पेसकोव ने कहा, “हम अमेरिका और भारत के बीच कूटनीतिक रिश्तों में दखल नहीं दे सकते । हम समझते हैं कि भारत पर दबाव है । यही वजह है कि हमें आपसी रिश्ते बनाने में सावधानी बरतनी होगी । जो किसी भी तीसरे देश के असर से मुक्त हो ।”
“हमें अपने आपसी रिश्ते और व्यापार को सुरक्षित करना होगा, जिससे दोनों देशों को फ़ायदा पहुंचता है । हम जानते हैं कि भारत अपने राष्ट्रीय हित को तय करने के लिए आज़ाद है । हम भारत की इस ख़ासियत की तारीफ़ करते हैं ।”
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत का राजकीय दौरा करेंगे इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी बातचीत होगी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उनके सम्मान में रात्रि भोज देंगी ।
