नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैदराबाद हाउस पहुंच चुके हैं । प्रधानमंत्री मोदी ने उनका यहां स्वागत किया ।
भारत और रूस के बीच हैदराबाद हाउस में बहुत ही अहम बैठक होने वाली है ।
इससे पहले राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे । जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका औपचारिक स्वागत किया । उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया ।
इसके बाद वे राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
