लखनऊ । फूड मैन के नाम से प्रख्यात भारत सहित विश्व के कई देशों में अलग पहचान बनाने वाले,गरीबों भूखों और तीमारदारों को भोजन देने वाले, कोरोना काल में निस्वार्थ लोगों की मदद करने वाले, सेवादार डॉ० विशाल सिंह आज जाते हुए वर्ष के अवसर पर अपने यहां गीत गजल और आत्मिक भोजन का आयोजन किया ।जिसमें आईना परिवार के साथ पी एम डब्ल्यू जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीज सिद्दीकी,एन आलम,जमील मलिक,सरफराज जाहिद, आईना परिवार के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ० मोहम्मद कामरान,प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह,महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गुरमीत कौर, मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के संयुक्त सचिव अनिल सैनी, सदस्या रेनू निगम, सर्वजीत कौर,हेमंत चंदानी सहित दर्जनों पत्रकार सेवादार और कई महान विभूतियां सम्मिलित हुई ।
जैसा कि विशाल सिंह का आज से कुछ माह पूर्व उज्जैन महाकाल के दर्शन कर लौटते समय डॉ० विशाल सिंह का भयंकर एक्सीडेंट हो गया था । जिसमें उनके बचने की कोई उम्मीद नहीं थी लेकिन नेक दिल इंसान और गरीबों की मदद से मिली दुआओं के कारण मौत पर अपनी विजय प्राप्त कर आज हम लोगों के बीच यह जिंदा दिल इंसान मौजूद हैं । आईना परिवार के प्रतिनिधि एवं सेवादार साथी डॉ. विशाल सिंह (फूड मैन) को आईना परिवार ने आयोजन में पहुंचकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की ।
भेंट के दौरान आईना परिवार द्वारा आयोजित होने जा रहे प्रतिष्ठित “अटल सम्मान” कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. विशाल सिंह (फूडमैन) को सम्मानित किए जाने हेतु औपचारिक निमंत्रण भी प्रदान किया गया । इस अवसर पर भाई नूर ने अपने गीतों से समा बांध दिया । बहुत ही उत्साह और उल्लास के साथ सभी ने आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम मे आए अतिथियों ने रंगारंग के साथ चार चांद लगा दिए । कभी ना विस्मृत होने वाले कार्यक्रम में कई व्यंजनों के साथ लाजवाब चोखा बाटी का सभी ने स्वाद लिया ।
इस कार्यक्रम को लेकर आपसी संवाद, आत्मीयता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच आईना परिवार के सदस्यों ने शुभकामनाओं के साथ हल्के-फुल्के क्षण साझा किए । जिससे माहौल सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण रहा ।
डॉ. विशाल सिंह (फूड मैन) ने आईना परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा, संवेदना और सामाजिक सहयोग ही समाज को सशक्त बनाते हैं ।
