फतेहपुर । उप कृषि निदेशक ने बताया कि रबी 2025-20 में आयोजित होने वाली ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठी/किसान पाठशाला के आयोजन 12 से 29 दिसम्बर 2025 के मध्य जनपद की समस्त न्याय पंचायतों की 294 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है ।
गत 18 दिसम्बर 2025 को आयोजित ग्राम सलेमाबाद ब्लाक भिटौरा में आयोजित किसान पाठशाला में सत्येन्द्र सिंह, उप कृषि निदेशक, रंजीत कुमार चौरसिया, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी फतेहपुर सहित कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी किसान पाठशाला में उपस्थित रहे ।
किसान पाठशाला में पीएम प्रणाम योजना,विभिन्न पारिस्थिकी योजना ,खेत तालाब योजना,पी०डी०डी०के०एस०वाई०, एनएमएसए योजना, डब्लू डी०सी० योजना,पी०एम० कुसुम,पी०एम०सम्मान निधि योजना, फार्मर रजिस्ट्ररी,एफपीओ,एन०एफ०एस०एम०,कृषि यंत्रीकरण योजना ,एन०एम०ई०ओ० योजना,एन०एम०एन०एफ० योजना, प्राकृतिक खेती योजना की कृषकों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी ।
