– मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एस डी एम को सौपा
बिन्दकी/फतेहपुर । किसान मजदूर मोर्चा की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में यूरिया के खाद का बहुत संकट है । किस एक एक बोरी यूरिया खाद के लिए इस भीषण ठंड में सुबह से लेकर शाम तक परेशान होता है और इसके बावजूद भी खाली हाथ लौटना पड़ता है । उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो रही है । यही हाल रहा तो किसान मजदूर मोर्चा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने का काम करेगा ।
कस्बे के ललौली चौराहे के समीप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में स्थित किसान मजदूर मोर्चा के कार्यालय में संगठन की एक बैठक शुक्रवार को दिन में करीब 01 बजे से हुई । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल मौजूद रहे ।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में अन्नदाता को यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है । इफको किसान सेवा केंद्र में इसके अलावा सहकारी समितियां में अन्नदाता तथा गांव की महिलाएं इस कोहरे भरी कड़कती ठंड में भोर पहर से लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं और अंधेरा होने तक खड़े रहते हैं । इसके बावजूद अधिकतर किसान को एक बोरी यूरिया खाद तक नहीं मिल पाती है । यह अन्नदाता के साथ अन्याय है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । समस्या हल नहीं की गई तो किसान मजदूर मोर्चा इसको किसान सेवा केंद्र तथा सहकारी समितियां का घेराव करेगा ।
उन्होंने आरोप लगाया कि खाद की कालाबाजारी होती है वसूली की जाती है यह बंद होना चाहिए । इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश सचिव महावीर गौतम ने कहा कि महिलाएं गांव में भैंस पालन गाय पालन बकरी पालन करती है । उन्हें भी महिला किसान सम्मान निधि दिया जाए । वृद्धावस्था दिव्यांग तथा विधवा पेंशन प्रतिमाह ₹5000 दी जाए । किसान मजदूर आयोग के गठन की भी मांग की गई ।
बैठक के बाद किसान मजदूर मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल बिन्दकी तहसील पहुंचा और महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी प्रियंका अग्रवाल को सौपा ।
इस मौके पर किसान मजदूर मोर्चा की प्रदेश सचिव प्रियंका पाल के अलावा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार पटेल,रामप्रकाश मिश्रा अनुराधा वर्मा जयपाल सिंह यादव नम्रता देवी पटेल संपतिया कुशवाहा श्रीमती देवी सीमा पाल गंगाराम सर्वेश कुमार उमा देवी सुनीता देवी शांति देवी गंगा देवी छेदीलाल कुशवाहा तथा राजदुलारी के अलावा रामलाल पासवान तथा रामराज कोरी आदि मौजूद रहे ।
