– जिला जज ने अधिवक्ता संघ के साथ समस्याओं पर विस्तार से किया चर्चा
बिन्दकी/फतेहपुर । जिला जज ने बिन्दकी तहसील के ग्राम न्यायालय का निरीक्षण किया । अधिवक्ता संघ से समस्याओं पर चर्चा किया ।अधिवक्ता संघ के लोगों ने समस्याएं बताई । जिला जज ने सीजेएम तथा ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी एवं एसडीएम के साथ तहसील परिसर में पौधारोपण भी किया ।
बिन्दकी कस्बे के तहसील परिसर स्थित ग्राम न्यायालय में शुक्रवार को दिन में करीब 3:00 बजे जिला जज सुधीर कुमार पहुंचे । उनके साथ सीजेएम आशुतोष कुमार भी मौजूद थे । जिला जज ने ग्राम न्यायालय बिन्दकी के न्यायाधिकारी राजवर्धन तिवारी से मुलाकात किया । जिला जज ने ग्राम न्यायालय का निरीक्षण किया । कई बिंदुओं पर बातचीत किया । ग्राम न्यायालय में ही अधिवक्ता संघ तहसील बिन्दकी के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा,महामंत्री लक्ष्मी सिंह गौतम के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ताओं आनंद शंकर वर्मा तथा विप्र नारायण तिवारी आदि ने भी जिला जज से मुलाकात की । इस मामले में अधिवक्ता संघ के तहसील अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि माननीय जिला जज से ग्राम न्यायालय के भवन के रखरखाव के अलावा वादों की संख्या बढ़ाना तथा क्षेत्राधिकार बढ़ाने पर चर्चा की गई । उधर ग्राम न्यायालय से निकलने के बाद जिला जज ने तहसील परिसर में पौधों रोपण भी किया । इस मौके पर एसडीएम प्रियंका अग्रवाल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा सहित कई अधिकारी तथा अधिवक्ता मौजूद रहे ।
