बकेवर/फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना बकेवर पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त करन पुत्र स्व0 फग्गू निवासी ग्राम पल्थाहार थाना बकेवर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 28 वर्ष को दुर्गापुर टिकरा मोड के सामने से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामजन्म पाण्डेय,कांस्टेबल शशि शेखर राय शामिल रहे ।
